रुद्रपुर, मई 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में अत्याधुनिक 'कंपोजिट स्किल लैब' का उद्घाटन मुख्य अतिथि कोषाधिकारी पंकज शुक्ला ने किया। विद्यालय में स्थापित यह आधुनिक लैब जिले की पहली अत्याधुनिक लैब बताई जा रही है। यहां विद्यार्थियों को एयरोमॉडलिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएनसी मशीन, डिजाइन थिंकिंग एवं डीआईवाई साइंस प्रोजेक्ट्स जैसी तकनीकी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्य अतिथि पंकज शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय तकनीक, नवाचार और कौशल आधारित शिक्षा का युग है। भविष्य में वही विद्यार्थी सफल होंगे जो नई तकनीकों को समझने, प्रयोग करने और अपने विचारों को वास्तविक रूप देने में सक्षम होंगे। उन्होंने डीपीएस रुद्रपुर की इस पहल को दूरदर्शी एवं सराहनीय बताया। यह भी पढ़ें- देवसंघ नेशनल स्कूल में आर्टिफिसियल ...