हजारीबाग, मई 14 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता । हजारीबाग के शंकरपुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा बेहतर किया। बुधवार को जारी परिणामों में विद्यालय के सभी 28 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर शत-प्रतिशत सफलता का कीर्तिमान स्थापित किया है। यह भी पढ़ें- 12वीं में नेशनल पब्लिक स्कूल का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शनविद्यालय का औसत परिणाम विद्यालय का औसत परिणाम 84.15 प्रतिशत रहा जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को प्रमाणित करता है। इस गौरवपूर्ण परिणाम में विज्ञान संकाय की कुमारी तान्या ने 96.2 प्रतिशत और उदी राज ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। वहीं वाणिज्य संकाय में आयुष गुप्ता ने 96.2 प्रतिशत और श्वेता यादव ने 94.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का ना...