डीपीएस में इनवेस्टीचर सेरेमनी, छात्र नेतृत्व घोषित
रांची, सितम्बर 10 -- रांची। डीपीएस रांची में गुरुवार को इनवेस्टीचर सेरेमनी आयोजित कर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नए छात्र नेतृत्व की घोषणा की गई। इस वर्ष पहली बार कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित 'डिप्टी' पदों और 'वाइस हाउस कैप्टन' की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ओम कुमार ने डिप्टी हेड बॉय और अंतरा बनर्जी ने डिप्टी हेड गर्ल के रूप में विद्यालय ध्वज ग्रहण किया। कर्नल सुदीप सिन्हा, सीआरपीएफ कमांडेंट रवि शंकर मिश्रा और आईजी प्रभात कुमार ने चयनित छात्रों को बैज और सैश प्रदान कर शपथ दिलाई।प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल प्रतिष्ठा का पद नहीं, बल्कि विद्यालय और समाज के लिए सार्थक योगदान देने का अवसर है। उन्होंने आत्म-अनुशासन व सम्मान को प्रभावी नेतृत्व का आधार बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.