रुद्रपुर, अगस्त 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में 8 और 9 अगस्त को आयोजित होने वाले डीपीएसआर मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन 2.0) सम्मेलन को लेकर शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रमुख आकर्षणों की जानकारी दी।

सम्मेलन का उद्देश्य दो दिवसीय सम्मेलन में 25 प्रतिष्ठित विद्यालयों के 700 से अधिक छात्र प्रतिनिधि विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा, वाद-विवाद और नीति निर्माण की प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त करेंगे। विद्यालय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बताया कि इस बार सम्मेलन में कई नई समितियां और नवाचार शामिल किए गए हैं, जिससे विद्यार्थियों को नेतृत्व, कूटनीति, न्यायिक प्रक्रिया, उद्यमिता और वैश्विक चुनौतियों के समाधान पर व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार...