बदायूं, मार्च 30 -- शहर के आवास विकास स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में रविवार को मीट द लीजेंड कार्यक्रम का शानदार आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर और यूपीएससी मार्गदर्शक अवध ओझा ने शिरकत की। जिले भर से आए सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच ओझा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन और मानसिक दृढ़ता को जीत का असली आधार बताया। कार्यक्रम के दौरान अवध ओझा ने जूनियर सिविल सर्विसेज एस्पिरेंट्स के साथ सीधा संवाद करते हुए अपने पांच सी का सिद्धांत बताया उन्होंने कहा कि जीवन में चरित्र,एकीकरण, आत्मविश्वास, निरंतरता और साहस बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कर्म से जीवन की रेखाएं बदली जा सकती हैं और किताबें वह खजाना हैं जिसे कोई लूट नहीं सकता। उन्होंने नकारात्मकता से दूर रहने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.