डीपीएस में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू
चक्रधरपुर, सितम्बर 22 -- चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सोमवार से नर्सरी से कक्षा 10 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का शुभारंभ हुआ। यह परीक्षा 5 अक्तूबर तक चलेगी। विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक परीक्षा के बीच एक दिन का रिवीजन दिवस रखा गया है, ताकि विद्यार्थी अगले विषय की अच्छी तरह से तैयारी कर सकें। इस वर्ष कक्षा 9 की परीक्षा व्यवस्था में विशेष परिवर्तन किया गया है। विद्यार्थियों के लिए संस्कृत विषय की परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। साथ ही मैथमेटक्सि एडवांस और साइंस एडवांस की परीक्षाएं भी ली जाएंगी। वाइस प्रिंसिपल राजश्री सिंह ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विद्यार्थियों को नियमित रिवीजन करने और परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.