बोकारो, अक्टूबर 1 -- बोकारो प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को बोकारो डीपीएस में स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा व स्वच्छता के संदेश और शास्त्रीजी की सादगी को आत्मसात करते हुए विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। कक्षाओं, खेल मैदान, पुस्तकालय सहित आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। प्राइमरी विंग के बच्चे ग्लव्स, मास्क और एप्रोन पहनकर सफाई अभियान में शामिल हुए। विशेष प्रार्थना सभा में चौथी कक्षा की छात्रा वंशिका श्रेष्ठ ने गांधीजी का रूप धारण कर अहिंसा, सत्य और स्वच्छता का संदेश दिया। पांचवीं के छात्र हिरेश हितांश ने लाल बहादुर शास्त्री का रूप धरकर 'जय जवान, जय किसान' का नारा बुलंद किया। यह भी पढ़ें- मिथिला अकादमी स्कूल मनी गांधी और ...