डीपीएस बोकारो में सघन पौधारोपण अभियान
बोकारो, जून 5 -- बोकारो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीपीएस बोकारो में शुक्रवार को सघन पौधारोपण अभियान चलाया गया। 'प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए' थीम पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति रक्षा का संकल्प लिया। अभियान के तहत परिसर के विभिन्न हिस्सों में दर्जनों पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए.एस. गंगवार ने कहा कि पेड़-पौधे केवल धरती के आभूषण ही नहीं, बल्कि जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के सबसे प्रभावी साधन हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान, आंधी-तूफान और वज्रपात जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण आवश्यक है। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम उन्होंने लोगों से पर्यावरण दिवस तक सीमित न रहकर वर्षभर प्रकृति संरक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.