बोकारो, मार्च 23 -- डीपीएस बोकारो में सोमवार को संकल्पना नामक कला-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस रमणीक प्रदर्शनी में भांति-भांति के दर्जनों पेंटिंग्स और बैगलेस डेज की अवधि में बच्चों द्वारा तैयार कलात्मक रचनाओं ने खूब लुभाया। एक्रेलिक, वाटर कलर, पेन-इंक आदि से तैयार मनोरम चित्रकारी में भक्ति-आस्था, प्राकृतिक दृश्य, सामाजिक परिदृश्यों, आम जनजीवन, बाजार, मिथिला पेंटिंग, पशु-पक्षी, कार्टून कैरेक्टर आदि को बखूबी दर्शाया गया। केवल पेंटिंग ही नहीं, विद्यार्थियों द्वारा बैगलेस डे के दौरान तैयार गृह साज-सज्जा के आर्टवर्क तथा कागज की लुग्दी को रंग और आकार देकर तैयार कलाकृतियां भी आकर्षण और सराहना का केन्द्र रहे। इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने अभिभावकों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर व पेंटिंग बनाकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.