बोकारो, मार्च 29 -- बोकारो। डीपीएस बोकारो में शनिवार को पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कोयला क्षेत्र (बोकारो) के पुलिस उपमहानिरीक्षक आनंद प्रकाश ने कहा शिक्षा का उद्देश्य केवल पढ़-लिखकर अच्छी नौकरी पा लेना ही नहीं, बल्कि एक अच्छा इंसान, अंदर से अच्छा व्यक्तित्व और समाज व देश के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार होना है। बच्चे एक लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने की दिशा में पूरी लगन, मेहनत, पूर्ण क्षमता व निरंतरता के साथ आगे बढ़ें व राष्ट्र-निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाएं। प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों द्वारा किए गए परिश्रम को स्मरणीय बनाने व उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस समारोह में ग्रेजुएशन गाउन पहने कुल 272 छात्र-छात्राओं को विधिवत ग्रेजुएट...