डीपीएस बोकारो में नए सत्र का हुआ शुभारंभ
बोकारो, अप्रैल 3 -- डीपीएस बोकारो में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ गुरूवार को प्रथम विशेष सभा के माध्यम से हुई। प्राचार्य एएस गंगवार ने कहा शैक्षणिक सत्र बदलने से हर साल केवल किताबें और कक्षाएं ही नहीं बदलतीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में एक नया अध्याय भी शुरू होता है। हरेक नया सत्र चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने, नए लक्ष्य के साथ उसकी प्राप्ति की ओर आगे बढ़ने तथा बेहतरी का नया अवसर देता है। विद्यार्थी पूरी सकारात्मकता,अनुशासन, दृढ़ निश्चय व मजबूत इच्छाशक्ति के साथ अपनी नई यात्रा की शुरुआत करें। विद्यालय की दोनों ही इकाइयों- प्राइमरी व सीनियर में नई ताजगी, नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोशो-खरोश के साथ नए सत्र का शुभारंभ हुआ। विद्यालय की वरीय इकाई में इसकी शुरुआत प्राचार्य डॉ. गंगवार ने सभी को ऊँ सह नाववतु सह नौ भुनक्तु... प्रार्थना से कराई। फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.