बोकारो, नवम्बर 14 -- सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुरूप भगवान बिरसा मुंडा की जयंती यादगार बनाने के उद्देश्य से डीपीएस बोकारो में जनजातीय गौरव पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। भारत के आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र-निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के प्रयासों की कड़ी में विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शैक्षणिक भ्रमण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और गुरुवार को आयोजित सामुदायिक भोज सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली बच्चों को जनजातीय संस्कृति से अवगत कराया जा रहा है। इसी कड़ी में भगवान बिरसा मुंडा द्वारा जल, जंगल, जमीन की रक्षा को लेकर किए गए आंदोलन पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी हुआ। वहीं, गुरुवार को प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार के मार्गदर्शन में विद्यालय के सी...