बोकारो, मार्च 20 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। शिक्षा का मतलब अब सिर्फ भारी बस्ता और क्लासरूम की पढ़ाई मात्र नहीं, बल्कि अनुभव और आनंद की पाठशाला भी है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की इसी भावना को धरातल पर उतारते हुए डीपीएस बोकारो में बैगलेस डे का आयोजन किया गया। वार्षिक परीक्षा के तनाव को पीछे छोड़ नए सत्र की शुरुआत से पहले स्कूल का माहौल पूर्णतया मस्ती भरा रहा, जहां किताबों की जगह बच्चों के हाथों में रोबोटिक्स किट, पेंट ब्रश, हस्तशिल्प सामग्री, खेल के सामान आदि दिखाई दिए। कंप्यूटर लैब में जहां नन्हे हाथ कोडिंग के जटिल टिप्स सीख रहे थे, वहीं एआई और रोबोटिक्स के सत्र में छात्रों ने अपने हाथों से छोटे-छोटे रोबोटिक आइटम बनाकर सबको हैरत में डाल दिया। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जुंबा, योगा और विभिन्न कसरतों की धूम रही, जिससे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.