डीपीएस बोकारो के समर कैंप का योग सत्र के साथ समापन
बोकारो, जून 19 -- ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और जीवन कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से डीपीएस बोकारो में आयोजित समर कैंप का शुक्रवार को योग प्रशिक्षण सत्र के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। शिविर के दौरान बच्चों को खेल, कला, संगीत और आधुनिक तकनीक से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स सहित कई खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी शारीरिक क्षमता का विकास किया। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजाइन थिंकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का ज्ञान प्राप्त कर अपने नवाचार एवं तकनीकी कौशल को भी निखारा। विद्यालय के अनुभवी क्रीड़ा शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, जैवलीन थ्रो, हाई जंप, कराटे और जुम्बा का प्रशिक्षण प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.