डीपीएस बोकारो के बाल कराटेकारों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते चार पदक
बोकारो, अगस्त 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध ऑल बंगाल स्पोर्ट्स कराटे-डो-एसोसिएशन की मेजबानी में हुगली, पश्चिम बंगाल में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में डीपीएस बोकारो के बाल कराटेकारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया और चार पदक अपने नाम किए।
प्रतिभागियों की उपलब्धियां केएआई सब-जूनियर, कैडेट व जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 में विद्यालय के छात्र अक्षर कुमार ने सब-जूनियर बालक 8-9 वर्ष आयुवर्ग की 25 किलोग्राम से कम कुमिते स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर प्रथम उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इसी आयुवर्ग की 30 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा में मायोन शारव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। सब-जूनियर बालिका 10-11 वर्ष आयुवर्ग की काता स्पर्धा में भाव्या बिष्ट ने कांस्य पदक हासिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.