बोकारो, सितम्बर 19 -- डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. अवनीन्द्र सिंह गंगवार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और नवाचार के लिए 'लीडर्स 2026' के राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 'एजुकेशन टुडे' की ओर से आयोजित 'नॉर्थ एजुकेटर्स समिट एंड नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स 2026' में प्रदान किया गया। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित द वेस्टिन में आयोजित समारोह में देशभर से शिक्षाविद, विद्यालय प्रमुख और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। डॉ. गंगवार को यह सम्मान के-12 शिक्षा के क्षेत्र में उनके नेतृत्व, उद्देश्यपूर्ण नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति योगदान के लिए दिया गया। उन्हें स्मृति-फलक और उपलब्धि प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। शनिवार को विद्यालय के वरीय उपप्राचार्य अंजनी भूषण और उपप्राचार्या शालिनी ...