डीपीएस बोकारो के दो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित
बोकारो, सितम्बर 26 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के हेडमास्टर गोपाल नारायण विश्वकर्मा और शिक्षक रोहित रंजन को उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए भारत नेशनल टीचर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएलएम यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव एंड नेशनल अवार्ड्स 2026 में दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में देशभर के शिक्षाविद और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, गहन मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद दोनों शिक्षकों का चयन स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, समर्पित सेवा, शिक्षण में नवाचार, प्रभावी नेतृत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता के लिए किया गया। यह भी पढ़ें- डीपीएस के हेडमास्टर व शिक्षक को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.