बोकारो, मई 20 -- बोकारो प्रतिनिधि। डीपीएस बोकारो की प्राइमरी इकाई में बुधवार को अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गठित नई छात्र परिषद के लिए आयोजित इस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पूरे मान-सम्मान के साथ नेतृत्व की कमान सौंपी गई। छात्र पदाधिकारियों व परिषद सदस्यों को विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए एस गंगवार ने आधिकारिक बैज और सैश प्रदान कर जिम्मेदारी सौंपी। उन्हें शुभकामनाएं देते हुए प्राचार्य ने निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने छात्र परिषद को अपने साथियों के लिए एक अनुकरणीय रोल मॉडल बनने के लिए प्रोत्साहित किया। नई छात्र परिषद में अंशृथ नंदन और प्रांजल सिंह को हेड बॉय की कमान सौंपी गई। इसी कक्षा की स्वधा प्रियावी और अंशिका आनंद को हेड गर्ल मनोनीत किया गया। ऐशानी सिंह व आरोही सिंह को वा...