डीपीएस बोकारो की तीन छात्राओं ने हासिल की ब्लैक बेल्ट, विद्यालय में हुआ सम्मान
बोकारो, जून 28 -- डीपीएस बोकारो की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसी कड़ी में विद्यालय की तीन छात्राओं ने कराटे के राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित प्रथम डान ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में गोवा में आयोजित राष्ट्रस्तरीय कराटे प्रशिक्षण शिविर के दौरान विद्यालय की पांचवीं कक्षा की छात्रा भाव्या बिष्ट, सातवीं कक्षा की रिशिता राज शर्मा तथा नौवीं कक्षा की छात्रा सैयाती साक्षी को जापानी डिप्लोमा प्रमाणपत्र के साथ प्रथम डान ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया। तीनों छात्राओं ने कठिन प्रशिक्षण, निरंतर अभ्यास और मार्शल आर्ट के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। यह भी पढ़ें- इंग्राहम स्पोर्ट्स एकेडमी में कराटे बेल्ट प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.