दरभंगा, अप्रैल 18 -- बिरौल। सीबीएसई 10वीं परीक्षा में दिल्ली पब्लिक स्कूल, बिरौल के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस वर्ष कुल 43 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और सभी ने बेहतर अंक हासिल किए। अभिनव झा ने 94 प्रतिशत व मो. शाकिब और मयंक राज ने 90.90 प्रतिशत अंक हासिल किए। अराध्या झा को 89 और जरका नेयाज को 88 प्रतिशत अंक मिले। निदेशक मो. अशरफ अली व प्रधानाध्यापक श्वेता विश्वास ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- डीपीएस के बच्चों ने दिया बेहतर परिणाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.