पाकुड़, अप्रैल 9 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ विशेष सभा एवं हवन कार्यक्रम द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में नव-नामांकित तथा पूर्व से अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने अपने प्रेरणादायी संदेश में विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन, समय-प्रबंधन एवं कठोर परिश्रम के महत्व को समझाते हुए कहा कि सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक जेके शर्मा ने विशेष सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, लक्ष्यों ए...