हरिद्वार, फरवरी 18 -- डीपीएस दौलतपुर में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल एवं वॉलीबॉल खिलाड़ी सूरज चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेलों में अनुशासन व समर्पण के महत्व पर जोर दिया। बुधवार को आयोजित समारोह में सूरज चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और पुरस्कार प्रदान किए तथा कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने जीवन के करीब 20 वर्ष खेलों को समर्पित किए हैं और कम उम्र से ही शूटिंग बॉल और वॉलीबॉल के माध्यम से युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का लक्ष्य तय किया। उन्होंने कहा कि उनकी अकादमियों से तैयार कई खिलाड़ी इंडिया कैंप तक पहुंच चुके हैं। अब तक ...