हरिद्वार, फरवरी 17 -- सिडकुल मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन उत्तराखंड (एसएमएयू) और अनुषा द एजुकेशनल सोसायटी के अंतर्गत संचालित डीपीएस दौलतपुर, कनखल के बीच एमओयू हुआ है। यह एमओयू विद्यार्थियों को कक्षा से निकलकर वास्तविक औद्योगिक दुनिया से जोड़ने की ठोस पहल है। इसके तहत छात्रों को औद्योगिक भ्रमण, विशेषज्ञों के व्याख्यान, कौशल विकास और करियर मार्गदर्शन सत्र कराए जाएंगे। 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' की दिशा में भी आपसी सहयोग किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और व्यावसायिक ज्ञान का लाभ मिल सके। इस एमओयू पर एसएमएयू से हरिंद्र के. गर्ग और विकास गोयल, अनुषा द एजुकेशनल सोसायटी से अजय जैन और पीयूष जैन ने हस्ताक्षर किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.