डीपीएस चास में शिक्षकों के लिए लाइफ स्किल्स प्रशिक्षण
बोकारो, अगस्त 22 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में शनिवार को सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत लाइफ स्किल्स बेसिक विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। निदेशक-सह-प्राचार्या डॉ मनीषा तिवारी ने कहा कि जीवन-कौशल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। जीजीपीएस सेक्टर-5 के प्राचार्य अभिषेक कुमार व ओरिएंटल पब्लिक स्कूल बोकारो के उप-प्राचार्य अमित कुमार बर्णवाल ने संसाधन विशेषज्ञ के रूप में शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने जीवन-कौशल की आवश्यकता व वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान आत्म-जागरूकता, आत्मविश्वास, प्रभावी संचार, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या-समाधान, सकारात्मक सोच, सहयोग व भावनात्मक संतुलन जैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.