बोकारो, मार्च 14 -- शनिवार को डीपीएस चास में वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन लिविड डिज़ाइन इंक के संस्थापक व सीईओ सौरभ कुमार ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने साहित्य, संस्कृति, विज्ञान, रोबोटिक्स, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता व आधुनिक तकनीक से जुड़े आकर्षक मॉडल व प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। जिन्हें देखने के लिए शिक्षक व बड़ी संख्या में अभिभावक बड़ी संख्या उपस्थित थे। सौरभ कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल किताबों का ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रयोग और नवाचार के माध्यम से सीखना अधिक महत्वपूर्ण है। कहा विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में केवल किताबों का ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रयोग और नवाचार के माध्...