बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो। डीपीएस चास में मंगलवार को नव नामांकित विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, शैक्षिक दृष्टिकोण व अनुशासन व्यवस्था से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षिक उपलब्धियों व विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को सीबीएसई आधारित पाठ्यक्रम की जानकारी, विद्यालय की शिक्षण पद्धति,गतिविधि आधारित व डिजिटल शिक्षण प्रणाली,अनुशासन व मूल्य शिक्षा मूल्यांकन प्रणाली ,सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों व दैनिक दिनचर्या के बारे में विस्तार से बताया गया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. म...