डीपीएस चास को मिला इंस्टीट्यूशन ऑफ द ईयर अवॉर्ड
बोकारो, अगस्त 10 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल चास ने शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में 8 अगस्त को आयोजित सिल्वरज़ोन फाउंडेशन के 23वें एजुकेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में विद्यालय को इंस्टीट्यूशन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय की प्राचार्या डॉ मनीषा तिवारी को एकेडमिक लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, विद्यार्थियों के समग्र विकास व बदलती दुनिया की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के प्रयासों को मान्यता देता है। प्राचार्या डॉ मनीषा तिवारी को शैक्षणिक मानकों को मजबूत करने, नेतृत्व क्षमता व विद्यालय में उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.