बोकारो, अगस्त 24 -- चास स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने चौथी झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 पदक जीते। धनबाद के जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में 22 व 23 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, 11 रजत व 12 कांस्य पदक हासिल किए। अंडर-19 बालक वर्ग की टीम-फेरी सोटी स्पर्धा में कक्षा 10 के बिवेक महतो ने स्वर्ण पदक जीता। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप के लिए भी हुआ है। रजत पदक विजेताओं में सोनू कुमार, प्रखर प्रत्यूष, अनमोल कुमार, वैभव राज, शौर्य राज साहा, राज आर्यन, शुभम राय, आर्यन हांसदा, कुंदन कुमार महथा, अश्विन राज व रुद्र सिंह शामिल हैं। यह भी पढ़ें- गतका चैंपियनशिप में चिन्मय विद्यालय की छात्राओं ने जीते पदक कांस्य पदक सौरव कुमार, कौशिक ...