बोकारो, मई 14 -- डीपीएस चास के छात्रों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय ने इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। विज्ञान संकाय की छात्रा संचिता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आर्यन राज दूसरे व आदित्य कश्यप तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में क्रमशः आदर्श कुमार रोहिणी सिंह व तनुश्री के नाम शामिल हैं। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा तिवारी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास शिक्षकों की मेहनत व अभिभावकों के सहयोग और जागरूकता को दिया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि क...