डीपीएस चक्रधरपुर में मेहंदी लगाओं प्रतियोगिता का आयोजन
चक्रधरपुर, अगस्त 30 -- चक्रधरपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल चक्रधरपुर में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़े रखने के उद्देश्य से मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा सुंदर मेहंदी डिजाइनों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रवि कांत शर्मा एवं उप प्राचार्या राजश्री कुमारी ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से सदैव जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.