डीपीएस को हराकर एंजेल्स हाई स्कूल बना टी-20 क्रिकेट चैंपियन
हजारीबाग, जून 23 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। संजय सिंह स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय लक्ष्मी देवी मेमोरियल इंटर स्कूल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में एंजेल्स हाई स्कूल ने डीपीएस हजारीबाग को चार विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस हजारीबाग की टीम 15.2 ओवर में 66 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अनमोल शर्मा ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। जवाब में एंजेल्स हाई स्कूल ने 14.5 ओवर में छह विकेट खोकर 67 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में आदित्य कुमार और आरव राज ने अहम भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- समर कैंप में खेला गया मित्रतापूर्ण क्रिकेट मैच एंजेल्स हाई स्कूल के पियूष शंकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। पूरे टूर्नामेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.