धनबाद, दिसम्बर 29 -- धनबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद के विद्यार्थियों ने राज्यस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा सात के छात्र इशांत महथा ने रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा आयोजित नया भारत गढ़ो प्रतियोगिता 2025-26 के तहत राज्यस्तरीय क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में राज्यभर से चयनित 35 प्रतिभागियों में से केवल चार को फाइनल के लिए चुना गया था। वहीं स्वदेश मंत्र पाठ प्रतियोगिता में कक्षा सात की छात्रा आराध्या सिंह को राज्यस्तर पर सांत्वना पुरस्कार मिला। इशांत को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.