डीपीएस के निदेशक को मानद डॉक्टरेट की उपाधि
सासाराम, अगस्त 30 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए डीपीएस स्कूल डालमियानगर के निदेशक समरेन्द्र कुमार को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। वेबिक यूनिवर्सिटी घाना की ओर से उन्हें 26 अगस्त को गुड़गांव के वेलकम आईटीसी होटल में यह सम्मान प्रदान किया गया। मानद डॉक्टरेट उनके लंबे शैक्षणिक अनुभव, शिक्षा के प्रसार और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयासों के लिए दी गई। उनका जोर विद्यार्थियों के अनुशासन, व्यक्तित्व विकास, प्रतिभा संवर्धन और आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी रहा है। सम्मान मिलने पर डीपीएस स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और शुभचिंतकों ने उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.