मुजफ्फरपुर, मई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से जिले में कई स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। डीएम ने डीपीएस के नाम और प्रतीक चिन्ह का फर्जी इस्तेमाल कर रहे इन स्कूलों की जांच और कार्रवाई का आदेश दिया है। इनकी सूची डीईओ को भेजी गई है। यह भी पढ़ें- डीपीएस के नाम पर फर्जी तरीके से चल रहे स्कूलस्कूलों की जांच डीईओ ने शनिवार को जिले के ऐसे पांच स्कूलों को नोटिस भेजा है। तीन दिनों के भीतर इन्हें डीपीएस के नाम और लोगो के इस्तेमाल से संबंधित साक्ष्य के साथ शिक्षा कार्यालय में बुलाया गया है। नहीं देने पर इन स्कूलों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहरी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में इस नाम से फर्जी तरीके से विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। डीपीएस के नाम पर बच्चों...