रांची, अक्टूबर 22 -- रांची। डीपीएस रांची द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं के 107 विद्यार्थियों के लिए नैनीताल तथा जिम कॉर्बेट क्षेत्र में शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ट्रेकिंग, लैडर ब्रिज, बर्मा ब्रिज और डबल रोप ब्रिज जैसी साहसिक गतिविधियों में भाग लिया। साथ ही कॉर्बेट संग्रहालय का दौरा कर प्रसिद्ध संरक्षणवादी जिम कॉर्बेट के योगदान को जाना। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा कि इस यात्रा से विद्यार्थियों को सीखने और सर्वांगीण विकास का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- Ranchi News: डीपीएस के विद्यार्थियों ने हांगकांग का शैक्षिक भ्रमण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...