डीपीएस के आदित्य मिश्रा ने नीट की परीक्षा में 546 रैंक हासिल कर बने टॉपर
बोकारो, जुलाई 18 -- बोकारो वरीय संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के मेधावी छात्र आदित्य मिश्रा ने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए री-नीट परीक्षा में देशभर में 546वीं व श्रेणीवार 344वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने जिले के टॉपरों की लिस्ट में शामिल हो गए है। आदित्य ने बताया कि नीट परीक्षा का पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द किए जाने की खबर से वह काफी निराश हो गए थे। उन्होंने पूरे वर्ष कड़ी मेहनत की थी और परीक्षा भी अच्छी गई थी। ऐसे समय में परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और दोबारा परीक्षा की तैयारी में जुट गए। यह भी पढ़ें- नीट में डीपीएस चास के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, विद्यालय का बढ़ाया गौरव आदित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.