डीपीएस की होनहार अरीना रघुवंश का सम्मान
हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा अरीना रघुवंश ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने पर गुरुवार को छात्रों को स्कूल में सम्मानित किया गया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उन्हें सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन का दावा है की अरीना ने 98.8 अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉपर बनकर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया है। अन्य मेधावियों को भी सम्मानित किया गया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने छात्रों को अरीना की सफलता से प्रेरणा लेने और अपने लक्ष्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड में हल्द्वानी की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, किसी ने चुना वकालत तो किसी ने आईएएस बनने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.