जहानाबाद, मार्च 24 -- सभी खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित अरवल, निज संवाददाता। हाजीपुर में आयोजित राज्यस्तरीय टैग ऑफ वॉर (रस्साकशी) सीनियर बालक- बालिका टूर्नामेंट में अरवल जिले की दिल्ली पब्लिक स्कूल के बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम के खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन तालमेल, ताकत और आत्मविश्वास का परिचय दिया, जिसके परिणामस्वरूप जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन हुआ। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आई टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। ऐसे में अरवल की बालिका टीम ने अपने दमदार खेल से दर्शकों और आयोजकों का ध्यान आकर्षित किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। इस उपलब्धि के बाद नगर परिषद अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.