रुद्रपुर, अक्टूबर 2 -- रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल में 26 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 22 राज्यों से आए 1500 से अधिक खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। 350 से अधिक तकनीकी अधिकारियों, रेफरी और निर्णायकों की देखरेख में विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबले हुए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त) कौस्तुभ मिश्रा रहे। मुख्य कोषाधिकारी पंकज शुक्ला, कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के निदेशक अभिषेक अग्रवाल, त्रिमूर्ति इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेश कपूर, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह, सिल्वर लाइन प्रेस्टिज स्कूल गाजियाबाद के वाइस चेयरमैन नमन जैन और राजेंद्र श्रीधर विशिष्ट अतिथि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...