रांची, जुलाई 23 -- रांची। डीपीएस रांची ने एआई, वीआर, रोबोटिक्स और भविष्य-उन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के साथ गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए स्कूल में अत्याधुनिक इनोवेशन लैब स्थापित की जाएगी। इससे छात्रों को अनुभवात्मक शिक्षण का अवसर मिलेगा। इस दौरान आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने प्राचार्या डॉ. जया चौहान को सम्मानित भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...