इटावा औरैया, मार्च 30 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल के नवीन सत्र के शुभारंभ पर सैकड़ों लिटिल चैंप्स की ग्रेजुएशन सेरेमनी धूमधाम से आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि चेयरमैन डीपीएस डॉ विवेक यादव, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन मदन हॉस्पिटल डॉ विकास यादव, वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव, डॉ अमिता यादव एवं प्रिंसिपल डीपीएस भावना सिंह ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।डॉ विवेक यादव ने सभी लिटिल चैंप्स को शुभकामनाएं दी। देते हुए कहा कि आप सभी बच्चों के अभिभावकों का हमारी संस्था पर अटूट विश्वास ही डीपीएस की असली पहचान भी है, इसीलिए डीपीएस इटावा आपके बच्चों को खेल और विज्ञान की सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ साथ जनपद में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा भी उपलब्ध करा रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में जान गंवाने वाले बच्चों को श्रद्धांजलि देते हुए ...