आरा, मार्च 31 -- आरा, संसू। डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल आरा में सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में रिजल्ट डे सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कक्षा के अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। निदेशक अंकुर आनंद वर्मा और प्राचार्या रोजी पांडे ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। आने वाले सत्र में और बेहतर शिक्षा, अनुशासन एवं आधुनिक सुविधाओं के साथ छात्रों को आगे बढ़ाया जाएगा। अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली, अनुशासन एवं प्रबंधन की सराहना की तथा अगले सत्र 2026-27 के लिए अ...