कानपुर, मई 7 -- कानपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, आजाद नगर में गुरुवार को मातृ दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने नृत्य, गीत, कविता आदि गतिविधियों की शानदार प्रस्तुति दे कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या शिल्पा मनीष ने मातृ दिवस की प्रासंगिकता एवं महत्व को बताया। माताओं ने व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। पौष्टिकता एवं स्वाद से भरपूर अनेक व्यंजन बनाए। रैंप-वॉक में माताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्या ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- बारीडीह हाई विद्यालय में मातृ दिवस समारोह आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...