हजारीबाग, जनवरी 24 -- हजारीबाग प्रतिनिधि डीपीएल सीजन 2 टूर्नामेंट के सातवें दिन शनिवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। सरस्वती पूजा के दूसरे दिन विसर्जन का माहौल था, वहीं दूसरी ओर क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। दिन का पहला मुकाबला टीम गैलेक्सी हाई स्कूल और टीम रेडर्स प्वाइंट के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रेडर्स प्वाइंट की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गैलेक्सी हाई स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेडर्स प्वाइंट की टीम ने कड़ी टक्कर दी। लेकिन 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन ही बना सकी। इस प्रकार गैलेक्सी हाई स्कूल ने यह मुकाबला 9 रनों से जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए आकाश रंजन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। द...