देवघर, अप्रैल 19 -- देवघर,प्रतिनिधि। केकेएन स्टेडियम देवघर में डीपीएल 13 वें संस्करण में शनिवार को पहला मैच ब्लैक रॉयल्स बनाम पिंक पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें पिंक पैंथर की टीम ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया। ब्लैक रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाया। बल्लेबाज अनिल झा ने 65 रन और साहिल शेख ने 25 रन, अंशुमान ने 19 रन और परवेज ने 14 रनों का योगदान दिया। पिंक पैंथर के गेंदबाज सचिन यादव ने दो विकेट व संजीव झा, गौरव शर्मा, आनंद प्रकाश और अनिकेत शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में उतरी पिंक पैंथर की टीम ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 116 रन ही बना पाई। इस तरह ब्लैक रॉयल्स की टीम ने 52 रन से इस मैच को जीत लिया और अंक तालिका में लगातार पांच जीत के साथ 10 पॉइंट बनाकर पहला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.