डीपीएम से अभद्रता के विरोध में पंचायती राज विभाग में कार्य बहिष्कार
एटा, जुलाई 22 -- पंचायती राज विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच जारी खींचतान अब चरम पर पहुंचती जा रही है। इस घटना के विरोध में बुधवार को कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य बहिष्कार कर दिया। बुधवार को सामान्य कार्य दिवस होने के बावजूद पंचायती राज विभाग के कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। डीपीएम अनुज कुमार शाक्य, स्वच्छ भारत मिशन के डिस्ट्रिक्ट कॉआर्डिनेटर रजनीश वर्मा समेत अन्य पटल प्रभारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। कर्मचारियों के इस तरह कार्य बहिष्कार पर चले जाने के कारण विकास भवन स्थित पंचायती राज कार्यालय में विभिन्न कार्यों से आए ग्रामीण और ग्राम प्रधानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। मामले को और अधिक गंभीर बनाने वाली बात यह है कि डीपीआरओ राजकुमार मौर्य का स्थानांतरण हो जाने के बाद शासन या प्रशासन ने अब तक किसी अन्य अधिकारी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.