हाथरस, अगस्त 4 -- हाथरस। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश द्वारा सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महौं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि गौरव कुमार डाटा अनुपस्थित मिले, जो 30 जुलाई से अनुपस्थित चल रहे हैं। गौरव कुमार को अपने अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दो बार बुलाया जा चुका है, परंतु वह उपस्थित नहीं हो रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के फोन को भी रिसीव नहीं कर रहे हैं। स्टाफ नर्स सना खान के हाजिरी के कॉलम में ओवरराइटिंग के साथ आकस्मिक अवकाश चिन्हित पाया गया। उपस्थित अन्य स्टाफ ने बताया कि सना खान आज ड्यूटी पर आई ही नहीं है। स्टाफ नर्स सना खान के द्वारा भर्ती कर उपचार किए गए बच्चों की संख्या भी बहुत कम पाई गई। जिससे उनके कार्य प्रणाली पर प्रश्न लगता है। जिला कार्यक्रम प्र...