लखनऊ, मार्च 29 -- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि स्वीकृत योजनाओं का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) शासन को भेजने में देरी करने वाले अधिशासी अधिकारियों (ईओ) और परियोजना अधिकारियों (पीओ डूडा) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि राज्य सरकार की मंशा है कि सभी नगरीय योजनाएं तय समय सीमा में विकास योजनाओं को धरातल पर उतरें और आम जनता को उनका लाभ शीघ्र प्राप्त हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता या काम में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एके शर्मा ने रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, वंदन योजना, पेयजल योजना, कान्हा गौशाला योजना, उपवन योजना और आदर्श नगर पालिका योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। प्रत्येक योजना के तहत स्वीकृत परियोजनाओं क...