संतकबीरनगर, अप्रैल 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिले के समस्त विभागों के शत-प्रतिशत अधिकारियों/कर्मचारियों का आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन व प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्धारित कोर्स को पूर्ण करने व सर्टिफिकेट प्राप्त करने की समीक्षा बैठक हुई। मिशन कर्मयोगी अंतर्गत 02 अप्रैल से 08 अप्रैल तक चल रहे साधना सप्ताह के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त किया जाना है। बैठक में गैर हाजिर रहे 12 अधिकारियों का अप्रैल माह का वेतन रोकने का निर्देश जिलाधिकारी स्तर से जारी किया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अथवा मार्केटप्लेस से संबंधित उपलब्ध पाठ्यक्रमों में से कम से कम तीन पाठ्यक्रमों को पूर्ण कर सर्टिफिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.