महाराजगंज, अप्रैल 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला पंचायत राज अधिकारी पर कथित अभद्र व्यवहार व कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व पदाधिकारी लामबंद हो गए हैं। मुख्यमंत्री को संबोधित शिकायत पत्र डीएम व सीडीओ को सौंपकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में बताया गया कि एक अप्रैल को संगठन के पदाधिकारी विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे थे, जहां ग्रामअसभा सोहास में प्रस्तावित श्मशान घाट से संबंधित पत्र दिया गया। इस दौरान वार्ता के दौरान कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा शिकायतकर्ताओं ने विभागीय कार्यों में अनियमितता, कर्मचारियों के स्थानांतरण व तैनाती में पारदर्शिता की कमी तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में शिकायतों की अनदेखी जैसे कई आरोप भी लगाए हैं। मुख्यमंत्री से मामले की जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.